#Social

दो समुदायों के बीच तनाव, एक्शन में पुलिस, जानें पूरा मामला


पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के पास पौड गांव में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया. जहां स्थानीय ग्राम पंचायत ने एक विवादास्पद प्रस्ताव पारित कर गांव के बाहर के मुसलमानों को स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने से रोक दिया. प्रस्ताव पारित होने के कुछ देर बाद पता चला कि मुस्लिम युवक ने गांव में शिवलिंग को अपवित्र किया है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई.
घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पौड पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए और तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे. विवाद बढ़ता देख पौड पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. जिसके बाद ही लोग थाने से हटे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पौड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष गिरिगोसवी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस निरीक्षक संतोष गिरिगोसवी के मुताबिक गांव में उस समय तनाव फैल गया, जब स्थानीय ग्राम पंचायत ने एक विवादास्पद प्रस्ताव पारित कर गांव के बाहर के मुसलमानों को स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने से रोक दिया. प्रस्ताव पारित होने के कुछ ही देर बाद आरोप लगने लगे कि गांव में नमाज अदा करने वाले मुस्लिमों को स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button