#Social

BREAKING: जिओ कंपनी के JMD की सड़क हादसे में मौत


Bareli: बरेली। तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जिओ कंपनी के कर्मचारियों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले लाई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बतीस वर्षीय गौरव शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर सात मोहल्ला बाजार शेरगढ़ जिओ कंपनी मीरगंज में जेएमडी के पद पर कार्यरत था वो ड्यूटी करने के बाद रात को बाइक से घर लौट रहा था जैसे ही वह राजश्री मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा। तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी। गौरव शर्मा की अभी करीब दस महीने पहले ही जनपद पीलीभीत की रहने वाली यशोदा के साथ शादी हुई थी, उसकी पत्नी ड्यूटी से आने का इंतजार कर रही थी। यशोदा को पता चला कि उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई है तो वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पता चला की उसकी दुनिया उजड़ चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button