धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न

रायपुर। CG NEWS: नवरात्रि के पावन पर्व पर नितिन अग्रवाल धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंडालों और गरबा आयोजनों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


गरबा उत्सव के दौरान नितिन अग्रवाल ने श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गरबा आयोजनों में आस्था, उत्साह और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। नितिन अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।


Source link




