धर्म नगरी राजिम में 24 अगस्त को निकलेगी बाबा

राजिम। CG NEWS: प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजिम नगर में दिनाँक 24 अगस्त दिन सोमवार को बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 51 हजार पार्थिव शिवलिंगनिर्माण,रुद्राभिषेक,भंडारा,निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर,वृक्षारोपण एवं बाबा गरीबनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन श्री बालाजी वाहन पार्किंग श्री राजीवलोचन मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है….

– Advertisement –

Ad image

51 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, प्रसादी भंडारा वितरण दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक, बाबा गरीबनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा प्रारंभ शाम 4 बजे कार्यक्रम स्थल से। पालकी यात्रा मार्ग पड़ाव प्रारंभ कार्यक्रम स्थल, भैरव बाबा मंदिर, बाबा गरीबनाथ मंदिर, पं. श्यामाचरण चौक बस स्टैंड राजिम, शिवाजी चौक,आमापारा, माँ महामाया मंदिर, आजाद चौक ठाकुर पारा से वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।

आपको बता दे कि बाबा गरीबनाथ की भव्य महाआरती का आयोजन शाम 7 बजे बस स्टैंड राजिम में किया जाना है। जिसमें समस्त श्रद्धालु अपने सहपरिवार सहित इस आयोजन में आकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button