#Social

नई दिल्ली में विद्युत मंत्रालय के विशेष पुरस्कार से सम्मानित


Shimla. शिमला। एसजेवीएनएल को वर्ष 2023-24 के दौरान राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन हेतु विद्युत मंत्रालय के विशेष पुरस्कार राजभाषा प्रभा से गुरुवार को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भूपेंद्र गुप्ता अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएनएल ने विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक के दौरान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, सचिव विद्युत मंत्रालय पंकज अग्रवाल और विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों, निगमों के

वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। भूपेंद्र गुप्ता अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने बताया कि एसजेवीएन को यह पुरस्कार निगम की विभिन्न परियोजनाओं तथा कार्यालयों में राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्य-निष्पादन के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर गणमान्यों द्वारा एसजेवीएन, राजभाषा अनुभाग की गृह पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों/संस्थानों/निगमों द्वारा हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार की दिशा में किए गए सद्प्रयासों को पुरस्कृत करने के लिए की गई है। इसके तहत विद्युत मंत्रालय द्वारा, प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन राजभाषा नीति के कार्यान्वयन संबंधी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button