शाहरुख खान को झटका या फिर राहत, रायपुर कोर्ट में आज सुनवाई

रायपुर। रायपुर सिविल कोर्ट में शाहरुख खान के खिलाफ याचिका दर्ज हुई है। याचिका पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। आज 29 मार्च को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। वकील के मुताबिक, इस सुनवाई के लिए कोर्ट की तरफ से शाहरुख खान और कई अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों को नोटिस भी जारी हुआ है।

पहले पक्ष का कहना है कि रायपुर कोर्ट में करीब 12 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। देखना होगा कि प्रतिवादी की तरफ से जवाब देने के लिए कौन आ रहा है। संभावना है कि शाहरुख खान और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों की तरफ से उनके वकील कोर्ट में जवाब रखेंगे।

इस मामले में वादी के वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी कंपनियां भ्रामक विज्ञापन दिखा रही है। जिससे कि देशभर में यूथ और अन्य पर इंपैक्ट हो रहा है। यह कंपनियां बड़े सेलिब्रिटी का सहारा लेती है। जिस वजह से ये याचिका लगाई गई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button