नहीं थम रहा विधायक-मंत्री के बीच उठा तूफान, सदन छोड़कर घऱ लौटे सिंहदेव, पार्टी जारी करेगी विधायक को शो काॅज नोटिस
The storm between the MLA-Minister did not stop, Singhdev returned home after leaving the house, the party will issue show cause notice to the MLA
रायपुर 27 जुलाई 2021। सिंहदेव-बृहस्पत विवाद पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरम है। इन सबके बीच प्रभारी पीएल पुनिया का बयान सामने आया है। प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा है कि कल इस मामले का समाधान हो जायेगा। उन्होंने इस प्रकरण में विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया जायेगा।
आज विधानसभा में सिंहदेव की नाराजगी और फिर सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद दिल्ली शीर्ष नेतृत्व में भी शिकायत पहुंची है। इस प्रकरण में मीडिया से बात करते हुए पुनिया ने कहा है कि
“मंत्री टीएस सिंहदेव आज सदन छोड़कर चले गये, विधायक ने सिंहदेव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे, पार्टी इस मामले में विधायक के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी कर रही है, कल इस मामले का समाधान हो जायेगा”
आपको बता दें कि फिलहाल मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियोंकी बैठक चल रही है, आज ही विधायक के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि काफिले पर हमले को लेकर बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव पर सीधे जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया था।
. इस मुद्दे को अब विपक्ष भी लपक लिया है. विपक्ष अब सरकार और विवाद को लेकर चुटकी ले रहा है. मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर ने सरकार और विवाद को लेकर हमला बोला है.
छत्तीसगढ़ में मचे सियासी घमासान को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि ढाई साल आते-आते सरकार पूरी तरह से बिखर चुकी है. बिखरने की स्थिति आज विधानसभा में देखने को मिला है. सरकार का मंत्री औऱ जवाबदार मंत्री अविश्वास प्रकट करता है और कहता है कि जब तक मुझे स्पष्ट जवाब नहीं मिलेगा, तब तक मैं इस सदन में कदम नहीं रखूंगा. इसका मतलब ये है कि सरकार की अस्तित्व को नकार दिया गया है. जब सरकार के मंत्री का भरोषा सरकार से उठ गया है, तो प्रदेश की 2 करोड़ 70 लाख जनता क्यों भरोसा करेगी. पूरी तरह से सरकार कटघरे में खड़ी है. सरकार की विश्वसनियता खत्म हो गई है.
मंत्री को अपने सरकार पर भरोसा नहीं- कौशिक
मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान पहली घटना होगी कि चलते हुए विधानसभा में सत्ता पक्ष के जो कद्दावर मंत्री हैं, वो सरकार से खुद की स्पष्टीकरण मांगे हैं, साथ ही विधानसभा से उठकर चले गए और ये कहे कि जबतक सरकार मेरी स्थिति स्पष्ट न करे. मैं इस कार्यवाही में हिस्सा नहीं लूंगा. मंत्री को अपने सरकार पर भरोसा नहीं है, तो जनता को सरकार पर कैसे भरोसा हो. उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से सुगबुगाहट हो रही थी, लेकिन विधानसभा में सब देखने को मिल गया.
विश्व की राजनीति में यह पहली घटना- बृजमोहन
वहीं पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विश्व की राजनीति में यह पहली घटना है. सरकार के मंत्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबतक मेरी स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक मैं विधानसभा में हिस्सा नहीं लूंगा. ये सरकार के ऊपर में अविश्वास है. इस सरकार को 1 मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है. अपने आपको क्लियर नहीं होने तक, बहिर्गमन करना ये शायद इतिहास की पहली घटना है. इन सबका जिम्मेदार सरकार है. सरकार का काम और प्रभाव जिम्मेदार है. सरकार अपने ही लोगों को प्रताड़ित करने में लगी है.




