सीएम साय ने 25 लाख

बिलासपुर। CM Vishnu Deo Sai Dhan Bonus Transfer : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के अन्नदाताओं को होली का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। वादे के मुताबिक, कृषक उन्नति योजना के तहत आज प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के बैंक खातों में धान के बोनस की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

10,324 करोड़ रुपये का महा-भुगतान

बिलासपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने सिंगल क्लिक के जरिए 10,324 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस दिन को छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐतिहासिक करार दिया।

किसानों के खिले चेहरे

बोनस की रकम मिलते ही प्रदेश भर के किसानों में उत्साह का माहौल है। सीएम साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से चर्चा भी की। जगदलपुर की किसान बसंती ने सीएम साय से बात करते हुए कहा कि उनके खाते में 36 हजार रुपए आए हैं। इस राशि का उपयोग परिवार के लिए करेंगे। अब अच्छे से होली का त्यौहार मनाएंगे।

कोरबा के किसान रामायण सिंह से सीएम साय ने संवाद करते हुए कहा कि उन्हें 53 हजार रुपए मिले हैं, जिसका वो घर बनाने के लिए उपयोग करेंगे। जांजगीर के किसान समर्थ सिंह से सीएम को बताया कि 1 लाख 31 हजार रुपए मिले हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button