नाव डूबी, एक दर्जन से अधिक की मौत, कई लापता

रायपुर। आंध्र प्रदेश में रविवार को गोदावरी नदी में बड़ा हादसा हो गया। नदी में 61 सैलानियों को लेकर जा रही नाव पलट गई, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई शवों को नदी से निकलने का काम जारी है 15 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं।
राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके के लिए रवाना हुई हैं। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने संबंधित मंत्रियों को घटना स्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि हादसा (massive accident) उस वक्त हुआ जब नदी (godawari river) में बाढ़ आई हुई थी। जो नौका हादसे का शिकार हुई, वह आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित थी।


