पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे पति पर साले ने पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, बचाने आई महिला समेत 2 की मौत

Punjab News : तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ससुराल पहुंचे व्यक्ति पर उसके साले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बचाव के लिए आई साली भी गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।


Punjab News : पत्नी को मनाने गया था लवप्रीत



घटना तरनतारन के संघा गांव की है। मृतक लवप्रीत सिंह कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी संदीप कौर से झगड़े के बाद उसे मनाने के लिए ससुराल पहुंचा था। वहां उसके साले साजन सिंह ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।



Punjab News : बचाव करने आई साली की भी मौत



लवप्रीत को बचाने के लिए उनकी साली गुरजीत भी दौड़ी, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गई। गुरजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Punjab News : आरोपी भी घायल



इस घटना में आरोपी साजन सिंह को भी चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सदर थाना तरनतारन में साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Punjab News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लवप्रीत पर आग लगाने और उसे बचाने की कोशिश करते हुए साली के झुलसने के दृश्य दिख रहे हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button