पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित, 91.23% छात्र हुए सफल, यहां जानें कैसे देखें रिजल्ट

West Bengal HS Result: कोलकाता: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने गुरुवार को कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट WBCHSE Official Website और WB Results Portal पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम जारी होने के साथ ही मार्कशीट, पास प्रमाणपत्र और पंजीकरण प्रमाणपत्र की हार्ड कॉपी भी स्कूलों में भेजनी शुरू कर दी है।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी


इस वर्ष पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 91.23 प्रतिशत दर्ज किया गया। छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 92.47% जबकि लड़कों का 89.79% रहा।

अद्रितो पाल बने स्टेट टॉपर



इस बार अद्रितो पाल ने 496 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जिष्णु कुंडू, रितोब्रता नाथ और ऐतिह्या पच्छल रहे, जिन्होंने 495 अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर पांच विद्यार्थियों ने 494 अंकों के साथ जगह बनाई।

ऐसे देखें रिजल्ट



छात्र सबसे पहले WB Results पर जाएं। इसके बाद “WBCHSE Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button