#Social

पहले नवरात्र पर सवा लाख भक्त नतमस्तक, खूब उमड़ा आस्था का सैलाब


Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र मेले का आगाज कंजक पूजन और झंडा रस्म के साथ हुआ। चैत्र नवरात्रों के पहले दिन रविवार को माता के दर्शनों के लिए प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। रविवार को दिनभर प्रदेश के शक्तिपीठों में माता के जयकारे गूंजते रहे। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, नयनादेवी,

बज्रेश्वरी देवी व चामुंडा देवी मंदिर में एक लाख 23 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चैत्र नवरात्र मेलों के दौरान मंदिरों में मैया की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। ऊना जिला के उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्र मेले के पहले दिन 40 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। नयनादेवी मंदिर में 30 हजार भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया। एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। ज्वालामुखी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकार मनोहर लाल ने बताया कि नवरात्र मेले का आगाज कंजक पूजन के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button