पितृ मोक्ष पर सामूहिक श्रद्धांजलि: परिवार और समाज की एकजुटता का प्रतीक

Raipur. रायपुर। पितृमोक्ष के पावन अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने पूर्वजों को याद किया। इस दौरान समाज के लोगों ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। अतिथि वक्ता पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी ने कहा कि “पितृमोक्ष हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। सामूहिक श्रद्धांजलि न केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह परिवार और समाज की एकजुटता का प्रतीक भी है।”
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, पूर्व अधिकारी के.के. बाजपेयी, अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजेश दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी एवं नीता अवस्थी, सहसचिव प्रमोद मिश्रा और अनुराग पांडे, तथा पूर्व सचिव राघवेंद्र मिश्रा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अजय अवस्थी ने किया। इस अवसर पर समाज के कार्यकारिणी सदस्य अशोक दीक्षित, विजय शुक्ला, आशीष बाजपेयी, प्रभात पाण्डेय, राघवेन्द्र पाठक, आशुतोष द्विवेदी, अजय बाजपेयी सहित वरिष्ठ सदस्य प्रकाश अवस्थी, अमित बाजपेयी, हरिवंश बाजपेयी, अनिल शुक्ला, समीर तिवारी, एस.एस. त्रिवेदी, तथा महिलाएं रीता पाण्डेय, सीमा शुक्ला, मीनाक्षी बाजपेयी और अभिषेक बाजपेयी परिवार सहित उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन ने समाज में श्रद्धा, आस्था और पारिवारिक मूल्यों की महत्ता को और मजबूत किया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button