पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा, झारखंड से 5

जगदलपुर। CRIME NEWS: बस्तर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को ठग गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मामला जगदलपुर निवासी देवांश कुमार बजाज से जुड़ा है, जिन्हें साइबर ठगों ने नायका कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उनसे 11 लाख 65 हजार रुपए हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत रेंज साइबर थाना जगदलपुर में दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की।

– Advertisement –

Ad image

एसपी बस्तर शलभ सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम झारखंड के रांची पहुंची और वहां से 5 आरोपियों — आयुष कुमार राय, नीतीश कुमार, रॉकी कुमार, धर्मेंद्र उर्फ धीरज और रेड रोज उर्फ गोरेलाल को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी गोपाल कुमार शर्मा को पटना से पकड़ चुकी है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी फर्जी म्यूल अकाउंट खोलकर ठगी के पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button