पीएम मोदी 22 मई को बीकानेर में, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन-शिलान्यास, पलाना में विशाल जनसभा

Amrit Bharat Station Scheme : बीकानेर/देशनोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को राजस्थान के बीकानेर जिले का दौरा करेंगे। पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पीएम मोदी नाल एयरबेस पर उतरेंगे और वहां से पलाना जाएंगे। इस दौरान वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन और नए स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, देशनोक से वर्चुअल माध्यम से देशभर के अन्य मॉडर्न रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण भी करेंगे। बीकानेर के डबवाली, गोगामेड़ी और लालगढ़ रेलवे स्टेशनों को भी इस योजना के तहत उन्नत किया गया है।

Amrit Bharat Station Scheme : पलाना में जनसभा और ग्रामीण संवाद-

पलाना में ग्रामीण खेल मैदान पर आयोजित विशाल जनसभा में पीएम मोदी ग्रामीण विकास, रेलवे आधुनिकीकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे, जिससे क्षेत्रीय मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का अवसर मिलेगा।

Amrit Bharat Station Scheme : तैयारियों में जुटा प्रशासन-

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 17 मई को बीकानेर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने देशनोक में सुरक्षा, यातायात और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की समीक्षा पूरी कर ली है। रेलवे, गृह, स्वास्थ्य और सार्वजनिक व्यवस्था विभागों की समन्वित टीमें आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर रही हैं।

Amrit Bharat Station Scheme : बीकानेर के लिए विकास की नई सौगात-

इस दौरे से बीकानेर में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण क्षेत्र में व्यापारिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। पलाना जनसभा के माध्यम से ग्रामीण विकास परियोजनाओं को केंद्र सरकार की प्राथमिकता मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2024 को पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर राज्य को बड़ी सौगात दी थी। इस दौरे से बीकानेर और राजस्थान के लिए एक और विकासात्मक अध्याय जुड़ने की उम्मीद है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button