पूर्व पुलिस महानिदेशक ने रायपुर में दिए सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव

कर्मशाला को प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु सत्येन्द्र गर्ग, पूर्व पुलिस महानिदेशक अंडमान एवं वर्तमान विशेष पुलिस आयुक्त नई दिल्ली, अनिल चिकारा, पूर्व परिवहन उपायुक्त नई दिल्ली एवं संदीप कुमार महाप्रबंधक नई दिल्ली (एआईटीडी) आए हुए है। कार्यशाला का उद्घाटन व संबोधन उपरांत सत्येन्द्र गर्ग द्वारा जिला रायपुर के ब्लैक स्पॉट टाटीबंध चौक का संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पुलिस मुख्यालय एवं सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं भुनेश्वर साहू निरीक्षक यातायात टाटीबंध की उपस्थिति में भ्रमण किया, सड़क हादसों के कारण को जाना और ओवर ब्रिज के नीचे प्रापर साइन बोर्ड लगाने, गति नियंत्रण हेतु रंबलर स्पीड ब्रेकर बनवाने, सीसीटीवी कैमरा से निगरानी करने एवं लोगों को जागरूक कर दुर्घटना को नियंत्रित करने उपाय सुझाए गए।
सड़क हादसों में कमीं आना शुरू हो गया। छोटे-छोटे खामियों के कारण होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निर्माण एजेंसी विभागों के पीछे पड़कर सुधरवाया गया जिसका परिणाम देखने को मिला। लगातार सड़क हादसों में मौते कम होती गयी और एक समय पर यह आंकड़ा 1300 में आ गया था। यह परिणाम सुखद था क्योंकि 2300 से 1300 में आने का मतलब हमारे प्रयास से 1000 लोगों का जान बच गया। इस प्रकार अपने प्रवर्तन कार्यवाही में भी ऐसे प्रयासों की आवश्यकता है जिससे लोगों में गहरा प्रभाव पड़े और वह नियमों का पालन हेतु बाध्य हो जाए। उक्त कार्यक्रम के दौरान संजय शर्मा, अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में सड़क हादसों में मौतों को कम करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है, विभागों से समन्वय स्थापित कर सुधार व निर्माण की कार्यवाही के साथ साथ प्रवर्तन कार्यवाही व यातायात जागरूकता अभियान भी नियमित रूप से चलाए जा रहे है। ब्लैक स्पॉटों पर सुधार, उपचारात्मक उपाय करने के साथ साथ सड़क सुरक्षा उपायों को भी निरंतर स्थापित कर रहे है।




