प्रधान पाठक निलंबित, 5वीं की

बेमेतरा। CG Principal suspended : जिला शिक्षा अधिकारी ने आज शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ी के प्रधान पाठक त्रिलोचन दिवाकर को परीक्षा में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : CG suspended : छात्र के मौत मामले में एकलव्य विद्यालय के अधीक्षक निलंबित

– Advertisement –

Ad image

दिवाकर को शासकीय प्राथमिक शाला बगडुमार में आयोजित कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आज सोमवार को गणित विषय की परीक्षा के दिन वे बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित रहे। संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक परपोड़ी द्वारा कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद पाया गया। इसके बाद परीक्षा संचालन के लिए संकुल प्राचार्य अजय सिंह ठाकुर को अस्थायी केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी साजा द्वारा दी गयी जानकारी से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया।

CG Principal suspended जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की है। जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य से बिना सूचना अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1), (2), (3) का उल्लंघन करता है। इस अनुशासनहीनता के चलते त्रिलोचन दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेरला निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता के पात्र होंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button