प्रयागराज में 25 किलो मीटर लंबा जाम, संडे को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज। Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के 42वें दिन रविवार (23 फरवरी 2025) को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। संगम नोज से लेकर पूरे मेलाक्षेत्र में तीर्थयात्रियों का तांता लगा है। प्रयागराज की सड़कों पर 25 किलोमीटर तक लंबा जाम है। रीवा, वाराणसी और कानपुर सहित अन्य रास्तों पर भी वाहनों की लंबी कतार है।




Mahakumbh 2025: 10 किलोमीटर पहले रोके जा रहे वाहन




प्रयागराज महाकुंभ मेले में शनिवार को 1.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। रविवार को यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अवकाश के चलते रात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। सुबह से प्रयागराज शहर और हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। श्रद्धालुओं के वाहन संगम से 10 किलोमीटर पहले रोके जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को वहां से पैदल ही घाटों तक पहुंचना पड़ रहा है।




Mahakumbh 2025: 60 करोड़ से अधिक ने किया संगम स्नान




प्रयागराज महाकुंभ मेले में पिछले 41 दिन में 60 करोड़ से अधिक श्रद़्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। रविवार को तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी सहित अन्य वीवीआईपी संगम स्नान किया। अन्नामलाई ने महाकुंभ को शांति और प्रेम का संदेशवाहक बताया तो वहीं राज्यपाल अर्लेकर ने व्यवस्थाओं की सराहना की।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button