फरीदाबाद के निजी स्कूल में शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

Faridabad: हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) जिले में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल के भीतर शिक्षिका की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 26 वर्षीया संध्या के रूप में हुई है, जो सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाती थीं. पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. यह भी पढ़ें: Lucknow: मामूली टक्कर के बाद कांवड़ियों की वेशभूषा में आए युवकों का स्कूल वैन पर हमला, बच्चों में दहशत (Watch Video)

​कैसे हुई वारदात?

​पुलिस और स्कूल प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 9:40 बजे एक नकाबपोश युवक स्कूल परिसर में पहुंचा. उसने अपना चेहरा सफेद कपड़े से ढक रखा था। उसने स्कूल स्टाफ से कहा कि वह ‘विक्की’ नाम के व्यक्ति से मिलने आई शिक्षिका संध्या को बुला दें.

​जैसे ही संध्या उससे मिलने के लिए आगे आईं, हमलावर ने उन्हें पकड़ लिया और गले व छाती पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. शिक्षिका ने बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर उन्हें खींचकर बाहर ले आया और हमला जारी रखा. पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

फरीदाबाद के निजी स्कूल में शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या

चीख-पुकार सुन पहुंचे प्रशासक, आरोपी फरार

​घटना के समय दफ्तर में मौजूद स्कूल प्रशासक चीख-पुकार सुनकर बाहर की ओर भागे. जब उन्होंने हमलावर को रोकने का प्रयास किया, तो उसने उन पर भी हमला करने की धमकी दी और बिना नंबर प्लेट की बाइक से मौके से फरार हो गया.

​गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को तुरंत पास के अल-फलाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

​पुलिस की कार्रवाई और जांच

​घटना की सूचना मिलते ही सिकरौना पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

​स्थानीय लोगों द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी का नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया है. पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं जो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से फरार हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2026 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button