फार्मसिस्ट कान्फ्रेंस में जमकर लगे नारे “कका जिंदाबाद” तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बोले “कका अभी जिंदा हे”
The slogan "Kaka Zindabad" was raised in the Pharmacist's conference, then Chief Minister Bhupesh Baghel also said "Kaka is alive now".
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कभी-कभी अपने अंदाज में नजर आते हैं, लेकिन जब भी नजर आते हैं, लोगों में उत्साह पैदा कर देते हैं. ऐसा ही नजारा राजधानी के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में नजर आया, जहां फार्मासिस्ट कॉन्फ्रेंस में फार्मासिस्टों के ‘कका जिंदाबाद’ के नारे पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘कका अभी जिंदा है.’
वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फार्मासिस्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी कॉन्फ्रेंस भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री के उद्बबोधन के पहले कका जिंदाबाद के नारे लगाए. इस पर बघेल ने कहा कि ‘कका अभी ज़िंदा है.’ सीएम के बात पर हॉल तालियों से गूंज उठा.



