#Social

फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर CM साय ने जताया शोक


Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा का आज शाम दुखद निधन हो गया। वे रायपुर के गैलेक्सी रेजिडेंसी, अमलीडीह के निवासी थे और लगभग 65 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार पुत्र के आगमन के बाद किया जाएगा। विनय शर्मा ने प्रदेश के कई प्रमुख समाचार पत्रों में दशकों तक अपनी सेवाएं दीं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि-

प्रदेश के सम्मानित पत्रकार विनय शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। विनयजी अपने सौम्य व्यक्तित्व, संवेदनशील दृष्टि और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button