#Social
नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र की 5 नई विकास परियोजनाएं शुरू करेगा India
Kathmandu, काठमांडू। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप नेपाल में पांच नई विकास परियोजनाएं शुरू करने जा रहा है। भारत और नेपाल ने 21 जुलाई को शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में पांच उच्च-प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा भारतीय दूतावास, नेपाल सरकार और नेपाल सरकार की परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में भारत सरकार की अनुदान सहायता के तहत नेपाल में 39 करोड़ नेपाली रुपये की कुल अनुमानित लागत से 5 एचआईसीडीपी को शुरू करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इनमें (i) श्री जन शक्ति माध्यमिक विद्यालय भवन, बटेश्वर-3 बटेश्वर ग्रामीण नगर पालिका, धनुषा का निर्माण; (ii) श्री महोबनी पदम माध्यमिक विद्यालय, पोखरिया नगर पालिका, परसा का निर्माण; (iii) श्री बासुकी माध्यमिक विद्यालय, मेलेख ग्रामीण नगर पालिका, अछाम का निर्माण; (iv) नेपाल में प्रसौनी ग्रामीण नगर पालिका-2, बारा के बेंगा साह माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन, छात्रावास एवं पुस्तकालय का निर्माण और (v) नेपाल में नाशोन ग्रामीण नगर पालिका-5, मनांग में 5 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का निर्माण शामिल है।




