#Social
बच्चों को पीठ पर बिठाकर मां उल्लू ने आसमान में भरी उड़ान, देखें Viral Video…

Viral Video: एक मां (Mother) का उसके बच्चों के साथ बहुत ही गहरा रिश्ता होता है. पूरी दुनिया में एक मां ही है, जिसे धरती पर ईश्वर का स्वरूप माना जाता है, जो अपनी संतान की रक्षा के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने के लिए तैयार रहती है. मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मां उल्लू (Mother Owl) अपने तीन बच्चों को पीठ पर बिठाकर आसमान में उड़ान भरती दिख रही है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि लोग इसे बार-बार लूप करके देखने पर मजबूर हो रहे हैं.




