बजट सत्र में महिला आरक्षण बिल में संशोधन की तैयारी, हंगामे के आसार, बीजेपी ने जारी किया व्हिप

Women Reservation Bill: नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र को निर्धारित समय से आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होना था, लेकिन अंतिम दिन कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं किया गया।


Women Reservation Bill:
सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल में संशोधन से जुड़ा प्रस्ताव ला सकती है। यह प्रस्ताव लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने से संबंधित होगा। इसके साथ ही एक संविधान संशोधन विधेयक भी पेश किए जाने की संभावना है


Women Reservation Bill:
इस बीच सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को 16, 17 और 18 अप्रैल को हर हाल में सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। व्हिप में स्पष्ट किया गया है कि इन दिनों किसी भी सांसद को अवकाश नहीं दिया जाएगा।


Women Reservation Bill: विपक्ष ने उठाए सवाल, सर्वदलीय बैठक की मांग


वहीं विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष को विश्वास में लिए बिना अहम फैसले लिए जा रहे हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button