#Social

बाबा बालक नाथ मंदिर बुंगा में मेले भव्य शुभारंभ


Bhoranj. भोरंज। ग्राम पंचायत अमरोह के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जय बाबा बालक नाथ बुगा मंदिर में रविवार से दो दिवसीय वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मेले का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों की आस्था एवं धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शुभारंभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मेले के उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि बीडीसी चेयरमैन राजेंद्र गारला रहे, जिन्होंने

विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत पवित्र और आनंदमयी प्रतीत हो रहा था। मंदिर कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें न केवल स्थानीय लोग बल्कि आस-पास के गांवों से भी श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य न केवल धार्मिक भावना को प्रबल करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button