बिजली कटौती से हलाकान लोग, मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली गुल
Electricity cut, people shocked, power failure for hours in the name of maintenance
भिलाई के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 9 अक्टूबर से बिजली विभाग आठ-आठ घंटे की बिजली कटौती करने वाला है। ऐसा दिवाली पूर्व बिजली मेंटेनेंस के नाम पर किया जा रहा है। बताया गया है कि बिजली विभाग के इस मेंटेनेंस के चलते 09 अक्टूबर से 01 नवंबर तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 20 लाख आबादी प्रभावित होगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड भिलाई के नगर संभाग कार्यपालन यंत्री आरके चंद्राकर ने बताया कि लोगों को बिजली कटौती से परेशानी न हो, इसलिए अलग-अलग एरिया का मेंटेनेंस अलग-अलग दिन पर तय किया गया है। लोगों को इसकी जानकारी भी दी गई है कि किस दिन उनके क्षेत्र में मेंटेनेंस के चलते 8 घंटे तक बिजली कटौती होगी। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वह तय तिथि पर अपने सारे जरूरी और घर के काम सुबह आठ के पहले ही निपटा लें।
9 अक्टूबर को कोहका जोन के कृष्णा नगर फीडर का मेंटेनेंस सुबह 8 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इससे जोन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र फरीद नगर, कृष्णा नगर, गौतम नगर, राजीव नगर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली की कटौती होगी।
वैशाली नगर जोन में 9 व 11 को रहेगी कटौती
वैशाली नगर जोन में दो दिन का मेंटेनेंस रखा गया है। 9 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कैलाश नगर फीडर का मेंटेनेंस किया जाएगा। इससे दलिप परिसर, लोहिया रोड, चर्च रोड, टावर लाइन, कैलाश नगर, एकता चौक, कालीबाड़ी, गायत्री आटा चक्की के आसपास, हाउसिंग बोर्ड, नालंदा स्कूल के आसपास और रतन शर्मा ट्रांसफार्मर के आसपास 7 घंटे बिजली गुल रहेगी।




