मप्र छग में कोयला संकटः सिर्फ 3 से 4 दिन का बचा है कोयला, त्यौहारी सीजन में बढ़ सकती है बिजली समस्या

Coal crisis in Madhya Pradesh: Only 3 to 4 days are left for coal, electricity problem may increase in festive season

 भोपाल। मध्यप्रदेश में कोयले का गहराता संकट गहरा हो गया है। सभी पावर प्लांट में सिर्फ कुछ दिन का ही कोयला बचा है। कोयला नहीं आने पर पावर प्लांटों बिजली उत्पादन ठप हो सकता है। इससे त्यौहारी सीजन में बिजली व्यवस्था चरमा सकती है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने भी मध्यप्रदेश में कोयला संकट को माना है। तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिर्फ 3 से 4 दिन का कोयला बचा है। केंद्र सरकार लगातार कोयले की रैक भेज रहा है। एडवांस पैसा देकर कोयला मंगवाया जा रहा है।

8 लाख मेट्रिक टन का कोयले का ऑर्डर दे चुके
तोमर ने कहा कि 8 लाख मेट्रिक टन का कोयले का ऑर्डर दे चुके हैं। जल्द कोयले की समस्या को खत्म किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दावा किया कि रबी और त्यौहारों के सीजन में बिजली के संकट नहीं होने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button