भरमौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

Bharmour. भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पहाडिय़ों पर सीजन का पहला हिमपात हो गया है, जबकि मणिमहेश डल झील पर भी बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में भी गिरावट आने से लोगों ने गर्म कपड़े ओढ लिए हैं। क्षेत्र से जिला कांगड़ा व लाहुल को जोडुने वाले दर्रो पर भी भारी हिमपात होने की सूचना मिली है। कुल मिलाकर निचले इलाकों में बारिश और पहाडों पर हुए ताजा हिमपात ने भरमौर क्षेत्र में सर्दी का एहसास करवा दिया है।
उल्लेखनीय है कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके परिणामस्वरूप रविवार तडक़े अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों की जोरदार गडगडाहट के बाद भरमौर क्षेत्र में बारिश का दौर आरंभ हो गया। इस दौरान क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की भी सूचना मिली है, जबकि क्षेत्र की पहाडिय़ों पर सुबह करीब दस बजे तक बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बदले मौसम से क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है और निचले इलाकों में भी ठंड का एहसास होने लगा है। रविवार को लोग कस्बे में गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button