#Social
INTACH का लाखों पेड़ों को काटने से रोकने के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू
Bhilwara भीलवाडा। देश की प्राकृतिक विरासत लाखों पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टेक द्वारा कुमुद विहार में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भीलवाड़ा से 5100 एवं प्रदेश से 51 हजार पोस्टकार्ड भेजने का शुभारंभ इन्टेक पदाधिकारी गुमानसिंह पीपाड़ा, दिलीप गोयल, ओम हिंगड़, देवेंद्र देराश्री, ओम सोनी, रामगोपाल अग्रवाल, विद्यासागर सुराणा, अब्बास अली बोहरा द्वारा पोस्टकार्ड लिखकर किया गया। पर्यावरणविद् इन्टेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने बताया कि प्रदेश में जंगलों की स्थिति अत्यधिक दयनीय होने के बावजूद केन्द्र सरकार द्वारा सिरोही, चित्तौड़, धौलपुर, करौली, बूंदी, टोंक, शाहबाद सहित 17 स्थानों पर वन भूमि में पम्प स्टोरेज पावर प्लांट लगाने की अनुमति प्रदान की है। उक्त प्लांट की स्थापना से प्रदेश में 4800 हेक्टेयर भूमि से लगभग 15 लाख पेड़
कटेंगे।




