भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन पर नीतीश कुमार समेत बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मां जानकी से आपके स्वस्थ-सानंद यशस्वी दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरोवगी ने नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संजय सरोवगी ने नितिन नवीन को अथक परिश्रमी, संगठन की जीवंत ऊर्जा और करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आपका कुशल नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्तंभ बना रहे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने लिखा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मां भारती की सेवा में अपना जीवन न्योछावर करने की प्रेरणा लेकर विगत 21 वर्षों से सेवा की भावना के साथ अब कार्यकर्ताओं के आप रोल मॉडल बन चुके हैं। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें।”
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्हें एक युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यों में सेवा और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की झलक मिलती है। इस दौरान, पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर किया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए स्वयं को पूर्ण समर्पण के साथ समर्पित किया है। उनकी सोच, ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक कार्य व प्रशासन की गहरी समझ ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया है। उनका कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र की निरंतर सेवा के लिए मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पोस्ट किया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं में सेवा व कर्त्तव्य भाव को बढ़ावा देने का सतत प्रयास, पार्टी को और भी सशक्त बनाता रहेगा। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूं।”
Source link




