#Social

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने दिए टिप्स


Gariaband. गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रविवार को गरियाबंद जिले के छुरा नगर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छुरा के बुथ क्रमांक 131 में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 129 वी कड़ी का श्रवण किया। इसके बाद उन्होंंने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छुरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मानस मंदिर पास आतिशबाजी और फुलमाला से जोशीला स्वागत किया।
इस अवसर सांसद रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, रायपुर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला सह प्रभारी किशोर महानंद, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय भी उनके साथ मौजूद थे। मन की बात कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान की स्थिति अच्छी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टारगेट बढ़ा दिया है। उन्होंने बुथ अध्यक्ष के साथ एक एक कार्यकर्ता को सक्रियता से इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत और पूंजी है। कार्यकर्ता ही है जो भाजपा के लिए वातावरण बनाते है। आप सब की मेहनत से प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी हुई है। चुनाव में जैसे उत्साह दिखा वहीं सदस्यता अभियान में दिखना चाहिए। इस दौरान विजय देवांगन को ऑनलाइन सदस्य भी बनाया। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश फिर से सोने की चिड़िया बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सुशासन का राज है। मोदी की गारंटी पूरी होने से किसानों, मजदूरों माता आए बहनों के चेहरे में खुशी है। कार्यक्रम को संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी सम्बोधित करते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button