भाजयुमो फरसगांव मंडल के महामंत्री बने -रामकुमार

कोंडागांव, फरसगांव। CG NEWS: कोंडागांव जिले के फरसगांव मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा में युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता रामकुमार कोर्राम को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दायित्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं जिला अध्यक्ष नागेन्द्र देवगान के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
राम कोर्राम लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता उन्हें एक उभरते हुए आदिवासी युवा चेहरे के रूप में पहचान दिला रही है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

जानकारी के मुताबिक, राम कोर्राम एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखते हैं। वर्ष 1952 के दौर में केशकाल विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्वर्गीय राजमन कोर्राम रहे थे। जनसेवा, सामाजिक सरोकार और राजनीति का संस्कार उन्हें विरासत में मिला है। शुरू से ही सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले रामकुमार कोर्राम आज युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से भाजपा युवा मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी तथा फरसगांव क्षेत्र की युवा राजनीति में नई ऊर्जा और नेतृत्व का संचार होगा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि राम कोर्राम युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और क्षेत्र में युवा नेतृत्व को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त महामंत्री रामकुमार कोर्राम ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को गांव-गांव और हर युवा तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से किया जाएगा।
वही आगे कहा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना उनका उद्देश्य रहेगा। , “हमारे लिए सबसे पहले देश सर्वोपरि है। राष्ट्रहित और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना ही हमारी प्राथमिकता रहेगी।”

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button