BREAKING : अब कॉलेजों में दाखिले की डेट बढ़ी .. छात्र इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन

रायपुर । राज्य सरकार ने कॉलेजों में दाखिला लेने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. इससे पहले एडमिशन के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी, जिसे अब 23 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में सभी कुलसचिव और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है.
गौरतलब है कि शैक्षणिक संस्थाओं के लिए सत्र 2020-21 में प्रवेश की तारीख 1 अगस्त से 31 अगस्त तक तय की गई थी. इस तारीख पर प्राचार्य खुद छात्रों को एडमिशन दे सकते थे, जबकि 15 सितंबर तक कुलपति की अनुमति लेकर छात्र दाखिला ले सकते थे. अब नये आदेश के मुताबिक 23 सितंबर तक प्राचार्य स्वयं और 30 सितंबर कुलपति की अनुमति से प्राचार्य एडमिशन कर सकेंगे.
एडमिशन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
करोना संकट के दरम्या राजधानी रायपुर के कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है. शुरूआती दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग जैसे तमाम प्रोटोकॉल सस्ते दिखाई जरूर पड़े, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद अब कोरोना गाइडलाइन का पालन हो रहा है. वहीं नियमों की अनदेखी न हो और लोगों को सुविधा मिले इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने भी खास इंतजाम किया हुआ है.




