भारी बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 17 की मौत

बाढ़ के कारण 147 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 80 किलोमीटर सड़क बह गई और 582 एकड़ कृषि भूमि के साथ 31 जल नहरें और सिंचाई नेटवर्क भी प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि ये जानकारी प्रारंभिक है और स्थिति का आकलन अभी जारी है। हम्माद ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
अफगानिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इससे पहले 22 जनवरी को प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया था कि भारी बर्फबारी और बारिश के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे।
पिछले साल अक्टूबर में भी भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण काबुल, लगमान और कापिसा प्रांतों में 721 परिवार प्रभावित हुए थे। प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस हमाद ने बताया कि कई घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए। एक हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि बह गई और फल उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा कई किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं।
Source link




