भारी मात्रा में गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर

CG NEWS : रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम कुंदरू में जिस पर अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुये मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के आरोपी को ग्राम कुंदरू एवं जलसो के मध्य डैम के सामने चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पन्ना लाल पारधी निवासी तिल्दा नेवरा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी पन्ना लाल पारधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 124/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी पन्ना लाल पारधी थाना तिल्दा नेवरा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में चोरी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – पन्ना लाल पारधी पिता बारेलाल पारधी उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 जलसो थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button