#Social

मंडी का पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन को नमन


Market. मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी के कार्यकर्ताओंं द्वारा विभाग कार्यालय मंडी में स्वर्गीय डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभाग संगठन मंत्री शशि शंकर द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय डा. मनमोहन सिंह जी का जन्म 26 सितम्बर 1932, गाह, पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था। उनका परिवार विभाजन के बाद भारत आया और अमृतसर में बस गया। बचपन से ही वे पढ़ाई में अत्यधिक कुशल थे। स्नातक की शिक्षा पंजाब विश्विद्यालय, चंडीगढ़। स्नातकोत्तर की शिक्षा एमए अर्थशास्त्र कैंब्रिज विश्विद्यालय इंग्लैंड और डॉक्टरेट की शिक्षा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल. तक हुई थी।
उन्होंने शिक्षण और अनुसंधान से अपने करियर की शुरूआत की। वे दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में प्रोफ़ेसर रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वे वल्र्ड बैंक और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े रहे। 1971 में भारत सरकार में अर्थशास्त्र सलाहकार नियुक्त हुए ।1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। 1991 में भारत सरकार के वित मंत्री के रूप में उन्होंने उदारीकरण की शुरुआत की। उनके इन प्रयासों से भारत की आर्थिक सुधार हुए, जिससे विदेशी निवेश बढ़ा और भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। देश के प्रधानमंत्री के रूप में 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री पद का नेतृत्व किया और देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में अपना अहम योगदान दिया। भारत देश युगों युगों तक इनके योगदानों को भूल नहीं सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button