#Social
मंडी के 397 केंद्रों पर बोर्ड एग्जाम

मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरु हो गई। वहीं परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल व कन्या पाठशाला मंडी में विद्यार्थी अभिभावकों के साथ सुबह सवा नौ बजे ही पहुंच गए थे और साढ़े नौ बजे हूटर बजते ही विद्यार्थी परीक्षा हॉल की ओर गए। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र बाटें गए।
परीक्षा सुबह पौने दस से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। मंगलवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी और जमा दो कक्षा का संस्कृत विषय का पेपर था। जिला के 397 परीक्षा केंद्रों में दसवीं व जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षा आयोजित हो रही है। वहीं शिक्षा विभाग के उडऩदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों में दबिश देकर परीक्षा व्यवस्था को परखा। इसमें उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने सरकाघाट क्षेत्र के एक सरकारी व एक निजी स्कूल के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने जहां परीक्षा केंद्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को परखा। वहीं पेपर के संचालन की गतिविधि की जांच की। दोनों परीक्षा केंद्रों में सभी स्थिति सामान्य पाई गई। वहीं नकल के दो केस बनाए जाने का भी समाचार है।




