मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, मूर्ति

कवर्धा। CG CRIME NEWS: कबीरधाम जिले के पंडातराई थाना क्षेत्र स्थित अंधियारखोर गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब ठाकुर देव मंदिर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से मूर्ति निकालकर कथित रूप से खंडित कर दूर फेंक दिए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना पर पंडातराई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। प्रारंभिक तौर पर असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

– Advertisement –

Ad image

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button