#Social
महादेव कावरे बने ओपन यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति

Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ 03 मार्च 2025 से अगले आदेश तक या अधिकतम छह माह तक इस पद पर रहेंगे। ओपन युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. वंश गोपाल सिंह का कार्यकाल 02 मार्च 2025 को समाप्त हो रहा है। डॉ. वंश गोपाल सिंह पिछले 10 सालों से विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्यरत थे। उनकी जगह अब महादेव कावरे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे।



