#Social

महापौर के निर्देष पर जोन 5 एवं 10 कमिश्नर ने जोन में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से परिचयात्मक बैठक की


Raipur. रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चैबे के निर्देष पर नगर निगम जोन 5 कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र सिंह ने जोन कार्यालय में जोन 5 के तहत क्षेत्र के 7 वार्डो वार्ड क्रमांक 39 पार्षद सुमन अषोक पाण्डेय, वार्ड 40 पार्षद आषु चंद्रवंषी, वार्ड 41 पार्षद सरिता आकाश दुबे, वार्ड 42 पार्षद अम्बर अग्रवाल, वार्ड 66 पार्षद कृष्णा सोनकर (बब्बी), वार्ड 67 पार्षद ममता सोनू तिवारी, वार्ड 68 पार्षद दुर्गा यादराम साहू को जोन कार्यालय में आमंत्रित कर उनके साथ परिचयात्मक

बैठक की। इस दौरान जोन कार्यपालन अभियंता ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं प्रषासनिक व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उन्हें जोन में पदस्थ निगम अधिकारियों के मोबाईल संपर्क नंबर दिये।

परिचयात्मक बैठक में सहायक अभियंता नागेष रामटेके एवं अन्य जोन अधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार नगर निगम जोन 10 जोन कमिष्नर राकेष शर्मा ने जोन कार्यालय में जोन 10 के तहत क्षेत्र के 7 वार्डो वार्ड क्रमांक 48 पार्षद महेष कुमार धु्रव, वार्ड 49 पार्षद डाॅ. अनामिका सिंह, वार्ड 52 पार्षद विनय पंकज निर्मलकर, वार्ड 53 पार्षद मनोज जांगड़े, वार्ड 54 पार्षद सुषमा तिलक साहू, वार्ड 55 पार्षद विनय प्रताप सिंह धु्रव, वार्ड 56 पार्षद सचिन बी. मेघानी को जोन कार्यालय में आमंत्रित कर उनके साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान जोन कमिष्नर ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं प्रषासनिक व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उन्हें जोन में पदस्थ निगम अधिकारियों के मोबाईल संपर्क नंबर दिये। परिचयात्मक बैठक में कार्यपालन अभियंता दिनेष सिन्हा एवं अन्य जोन अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button