महिलाओं के लिए कैंसर का टीका पांच से छह महीने में होगा उपलब्ध: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

महिलाओं के लिए कैंसर का टीका पांच से छह महीने में होगा उपलब्ध: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

Prataprao Jadhav (Photo Credits FB)

छत्रपति संभाजीनगर, 18 फरवरी : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को होने वाले कैंसर के इलाज के लिए पांच से छह महीने में टीका उपलब्ध हो जाएगा और नौ से 16 वर्ष की लड़कियां इसके लिए पात्र होंगी. केंद्रीय आयुष मंत्री ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि टीके पर शोध का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परीक्षण जारी हैं. जाधव ने कहा, “देश में कैंसर के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है और केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को हल करने के लिए कदम उठाए हैं.

30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की अस्पतालों में जांच की जाएगी और बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए ‘डेकेयर कैंसर सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे.” उन्होंने कहा कि सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सीमा शुल्क भी हटा दिया है. मंत्री ने कहा, “महिलाओं को प्रभावित करने वाले कैंसर के लिए टीके पर शोध का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परीक्षण जारी हैं. यह पांच से छह महीने में उपलब्ध हो जाएगा और नौ से 16 वर्ष की आयु की लड़कियां टीकाकरण के लिए पात्र होंगी.” यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: महाकुंभ में सनातन की धर्म ध्वजा की फहराई पताका, 55 करोड़ के पार श्रद्धालुओं की संख्या

यह पूछे जाने पर कि यह टीका किन कैंसरों से निपटेगा, जाधव ने बताया कि इससे स्तन, मुख और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से निपटने में मदद मिलेगी.

जाधव ने मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष केंद्रों में बदलने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अस्पतालों में आयुष विभाग हैं और लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश में ऐसे 12,500 स्वास्थ्य केंद्र हैं और सरकार इन्हें बढ़ा रही है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button