सेन्यार के बाद अब दित्वा तूफान की तबाही, श्रीलंका में बाढ़-लैंडस्लाइड में 47 की मौत, 21 लोग लापता, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 IMD Weather Update: नई दिल्ली/कोलंबो। बंगाल की खाड़ी में सेन्यार साइक्लोन के बाद एक और चक्रवात ‘दित्वा’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के तट के पास तेजी से मजबूत हो रहा है और अगले कुछ घंटों में एक साइक्लोन में बदल सकता है। इससे 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।





IMD Weather Update:
चक्रवात ‘दित्वा’ के असर से भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के कई हिस्सों में भारी बाढ़ और जानलेवा भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है। इस बड़ी तबाही के चलते अब तक दर्जनों लोगों की जानें जा चुकी हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। पूरे देश में इस वक्त चिंता का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘दित्वा’ ने कल सुबह पूर्वी तट पर दस्तक दी, जिसके बाद से ही श्रीलंका के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण स्थिति बेहद खराब हो गई है।




IMD Weather Update:
ताजा जानकारी के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन की इन दुखद घटनाओं में अब तक 47 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, प्रशासन ने यह भी बताया है कि 21 लोग अभी तक लापता हैं, जिनकी खोजबीन के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।मंत्रालय ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वे श्रीलंका आने की अपनी योजना टाल दें।



IMD Weather Update: तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल भारी बारिश की चेतावनी





भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवात ‘दित्वा’ सिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है और अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल की ओर बढ़ेगा। नए तूफानी सिस्टम के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान इन चार राज्यों में मछुआरों के मछली पकड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। डीप डिप्रेशन के असर से 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button