महिला पुलिस अफसर को पति से खतरा, जेठ-जेठानी संग मिलकर रच रहे हत्या की साजिश

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ महानगर में महिला उप निरीक्षक के पहले पति की मौत हो गई थी. उनका एक बेटा है. तीन साल पहले महिला उप ने एक इंस्पेक्टर से शादी की थी, जो लखनऊ मेट्रो में तैनात है. शादी के बाद महिला अपने बेटे के साथ पति और जेठ-जेठानी के साथ रहने लगी.पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति का व्यवहार बदल गया. घटना के दिन यानी 21 सितंबर को रात करीब 11:45 कमरे में इंस्पेक्टर पति को उसकी जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया. जब विरोध किया तो जेठानी और उसके पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की.
यह भी आरोप है कि भाभी के पति और जेठ ने बाल पकड़कर घसीटकर कमरे में ले गया और अश्लीलता की. इसी के साथ मुंह न खोलने को भी कहा गया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी. आरोपियों ने महिला को घर से भगा दिया. इसके बाद पीड़िता इस मामले को लेकर महानगर थाने पहुंची और इंस्पेक्टर पति, जेठानी और जेठ के खिलाफ केस दर्ज कराया.



