महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया सामुदायिक जिम का उद्घाटन

Bhatgaon. भटगांव। भटगांव विधानसभा अंतर्गत भैयाथान क्षेत्र के युवाओं को अब स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए एक समर्पित स्थान मिल गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने शनिवार को विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक जिम का उद्घाटन कर युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया। इस अवसर पर मंत्री रजवाड़े ने कहा कि यह जिम केवल एक व्यायाम स्थल नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा, “मैं मानती हूँ कि एक स्वस्थ युवा ही समाज और राष्ट्र की असली ताकत होता है।” उन्होंने आगे कहा कि जिम के माध्यम से युवाओं को न सिर्फ व्यायाम की आधुनिक सुविधा मिलेगी।
Source link




