माध्यमिक शाला माना कैंप को मिले 4 नए शिक्षक

Raipur. रायपुर। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग कर उन्हें जरूरतमंद स्कूलों में पदस्थ किया गया है। इससे छात्रों और शिक्षकों के अनुपात में संतुलन स्थापित हुआ है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

शासकीय माध्यमिक स्कूल माना कैंप रायपुर में पहले जहां 180 विद्यार्थियों पर 2 शिक्षक पदस्थ थे वहीं अब युक्तियुक्तकरण के बाद 4 नए शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिससे अब कुल 6 शिक्षक हो गए है। यह बदलाव ना केवल स्कूल बल्कि पूरे गांव के लिए सकारात्मक संकेत बन कर उभरा है। इस पहल से बच्चों को शिक्षा से वंचित नही होना पड़ेगा। उन्हें गांव में ही समुचित और गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षकों की कमी की समस्या से निजात मिलने से ग्रामीणों ने हर्षव्याप्त है तथा मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button