मावली माता मंदिर पहाड़ पर चट्टानों

कांकेर। CG BREAKING : जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कोकानपुर स्थित मावली माता मंदिर पहाड़ पर तेंदुओं की मौजूदगी सामने आई है। पहाड़ की ऊंची चट्टानों के बीच तेंदुओं का एक जोड़ा घूमता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। तेंदुओं की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मावली माता मंदिर पहाड़ के चट्टानी इलाके में तेंदुओं का जोड़ा दिखाई दिया। पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि भोजन और पानी की तलाश में तेंदुए आसपास के इलाकों में भी पहुंच सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से अकेले जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की ओर नहीं जाने तथा तेंदुओं के दिखाई देने पर उनके करीब जाने या उन्हें छेड़ने से बचने की अपील की है।

वन विभाग की टीम क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। तेंदुओं की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button