मुख्यमंत्री की बेटी से ठगी, सोफा बेचने के नाम पर ठग ने 34 हजार किए एकाउंट से पार

Cheating on the Chief Minister's daughter, the thug crossed 34 thousand in the name of selling sofa

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हो गई. हर्षिता OLX पर सोफा बेचना चाहती थीं. एक शख्स ने सोफा खरीदने के लिए अप्रोच किया. डील तय होने के बाद उस शख्स से CM की बेटी को एक QR कोड भेजा और उसे स्कैन करने को कहा. जिसके बाद अरविंद केजरीवाल की बेटी अकाउंट से 34000 रुपये डेबिट हो गए.

दरअसल ठग ने अपने आप को उनके सोफा का कस्टमर के रूप में पेश किया. उसने सबसे पहले सीएम की बेटी का विश्वास जीतने के लिए उनके अकाउंट में कुछ पैसे भेजे. इसके बाद उसने सीएम की बेटी को एक बार कोड स्कैन करने के लिए कहा. इस बार को स्कैन करते ही उनके अकाउंट से एक बार में 20 हजार रुपये उसके बाद 14 हजार रुपये डेबिट हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button