#Social
मुख्यमंत्री ने दी सना माचू को विश्व प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर रेल मंडल की प्रतिभाशाली महिला बॉक्सर सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सना माचू आगामी 4 से 14 सितंबर 2025 तक लिवरपूल (ब्रिटेन) में आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सना का यह चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि सना की मेहनत, लगन और सफलता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।




