#Social
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का बस्तर दौरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर #BadaltaBastar हैशटैग के साथ दिनभर टॉप ट्रेंड में बना रहा। जैसे ही मुख्यमंत्री श्री साय ने दंतेवाड़ा जिले के मुलेर में अपने दौरे की शुरुआत की, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता जोर पकड़ने लगी। सुबह से ही #BadaltaBastar हैशटैग के साथ 6,000 से अधिक पोस्ट किए गए, जिसके चलते यह पूरे दिन एक्स प्लेटफॉर्म पर शीर्ष स्थान पर ट्रेंड करता रहा। लोगों ने मुख्यमंत्री के दौरे की तस्वीरें, वीडियो और बस्तर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए हैशटैग को व्यापक स्तर पर वायरल किया।



