#Social

CPS राम कुमार चौधरी ने 75वें वन महोत्सव का किया शुभारंभ


Baddi. बद्दी। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने प्रत्येक नागरिक से अपने घर के आस-पास पौधे रोपण करने की अपील की है, ताकि पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सके। राम कुमार चौधरी ने आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेला के गांव कोंडी में पौधारोपण कर 75वां वन मंडलीय वन महोत्सव का पीपल, नीम और बड़ का पौधारोपण कर शुभारंभ किया। सीपीएस ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा, तो पर्यावरण में असंतुलन की स्थिति कभी पैदा नहीं होगी। उन्होंने लागों से आह्वान किया कि रोपित किए गए पौधों की देखभाल एक शिशु की तरह करें ताकि पौधे स्वस्थ वृक्ष का आकार लेकर हम सब की सुरक्षा के प्रहरी बन सकें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे भूस्खलन के खतरे को न्यून करते हैं। सीपीएस ने उपस्थित सभी लोगों से मानसून के दौरान बड़ी संख्या में

पौधारोपण करने का आग्रह किया।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस और घर में मनाए जा रहे त्यौहार पर एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए और लगाए गए पौधे की देखभाल भी करनी चाहिए। सभी को प्राकृतिक पेय स्रोतों व तालाबों की समय-समय पर साफ-सफाई करनी चाहिए। हमारा कर्तव्य है कि अपने चारों ओर मौजूद अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। पेड़ लगाने से भविष्य में होने वाले पर्यावरण संकट से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र बरसात के मौसम में लगभग 51 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। ताकि बीबीएन क्षेत्र हरा-भरा बन सके। सीपीएस ने अल्पला कंपनी से बगलामुखी मंदिर तक आने वाले संपर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पक्का करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ट्यूबवेल से मंदिर तक पानी की पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर के समीप प्राकृतिक स्त्रोत को शीघ्र पक्का करवाया जाएगा। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान फलदार एवं औषधीय किस्म के लगभग 500 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढेला की प्रधान नीलम चौधरी, ग्राम पंचायत थाना के प्रधान बलविंदर, पंचायत लोधीमाजरा के प्रधान गुरदेव धीमान, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, उप अरण्यपाल नालागढ़ विकल्प यादव, तहसीलदार बद्दी राजेश जरयाल, राम लाल, प्रीतम सिंह, राम नाथ, गुरू दयाल, जग्गा चौधरी, गीता राम, मनोहर लाल, देश राज, हरबंस, दीवान चंद, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button